October 22, 2024
Place to visit

“चूड़ियों का शहर”

table-lamp-mosaic-finish

उत्तरप्रदेश के फ़िरोज़ाबाद को “चूड़ियों का शहर” कहा जाता है | अकबर ने फ़िरोज़ शाह नामक व्यक्ति के नेतृत्व में एक सेना यहाँ भेजी थी ताकि लुटेरों का सफाया किया जा सके | फ़िरोज़ शाह का मकबरा आज भी यहाँ मौजूद है | इन्हीं फ़िरोज़ शाह के नाम से शहर का नाम फ़िरोज़ाबाद रखा गया था |

 

 

 

wine-glasses-02-121698

शुरू से ही यह शहर कांच की चूड़ियों और कांच की ही अन्य कलात्मक वस्तुओं के लिए प्रसिद्द है | पुराने जमाने में कुछ आक्रमणकारी यहाँ कांच की वस्तुएं लेकर आये थे जिन्हें नकार दिया गया था | इन वस्तुओं को फिर एक भट्टी में गलाया गया | ये पारंपरिक भट्टियाँ आज भी अलीगढ़ में छोटी छोटी बोतलें और कांच की चूड़ियाँ बनाने के काम में आती हैं | आधुनिक कांच उद्योग हाजी रुस्तम उस्ताद द्वारा शुरू किया गया था | सोफीपुरा में यमुना किनारे उनका मकबरा स्थित है जहाँ हर साल एक भव्य मेला लगता है | इस मेले में हर तबके के लोग शामिल होते हैं और हाजी रुस्तम उस्ताद को याद करते हैं | भट्टी में बनने वाली चूड़ी में एक भी जोड़ नहीं होता था | धीरे धीरे ये चूड़ियाँ आम जनता को पसंद आने लगी | इस तरह कांच उद्योग की शुरुआत हुई थी | तभी से फ़िरोज़ाबाद को कांच की चूड़ियों का गढ़ माना जाने लगा | शहर में घुसते से ही हर तरफ रंग बिरंगी चूड़ियों से सजी दुकानें देख कर आप समझ जाएंगे कि आप कौन से शहर में हैं |

glass-chandelier-250x2501

समय के साथ रंग बिरंगे कांच के टुकड़े तैयार किए जाने लगे जिनसे झाड़फ़ानूस(chandelier)बनाया जाता था | इन झाड़फानूस की राज दरबारों में और अमीरों के घरों में बहुत मांग रहती थी | फिर इसी तरह इत्र रखने के लिए शीशियाँ और अन्य कॉस्मेटिक चीज़ों के लिए डब्बे और बर्तन बनने लगे | फिर बढ़ती मांग के हिसाब से शादी ब्याह के मौकों के लिए बड़ी तादाद में चूड़ियों का उत्पादन आम जनता के लिए मांग के हिसाब से किया जाने लगा |

 

फ़िरोज़ाबाद में लगभग 400 कांच उद्योग स्थापित हो चुके हैं जो कि विभिन्न प्रकार की कलात्मक वस्तुएं और चूड़ियाँ बनाते हैं | बहुत सारा सामान विदेशों में भी भेजा जाता है | कांच के गिलास(सभी प्रकार के) भी फिरोजाबाद में बनते हैं और सभी चीज़ों पर खूबसूरत कटवर्क देखकर वास्तव में हैरत होती है |

decorative-piece-1_345

ganesha-with-chattra-250x250कांच के मर्तबान, मोमबत्ती स्टैंड, फूलदान, रंगबिरंगी लाइट,शंख जैसे अन्य कई उत्पाद कांच उद्योग द्वारा तैयार किए जाते हैं | डिज़ाइनर बोतल, डिज़ाइनर टेबल, डिज़ाइनर गिफ्ट आइटम्स…ना जाने कितने ऐसे उत्पाद हैं जो फ़िरोज़ाबाद की फैक्ट्री से निकलते हैं जिन्हें देखकर सभी को खरीद लेने का मानस बन जाता है |

 

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *