October 22, 2024
Blog Guest Post

इतिहास गवाह है कि कुछ राज़ खुले तो तबाही हुई है |

अगर सारे राज़ खुल जाएँ तो इतिहास का क्या होगा ? इतिहास गवाह है कि कुछ राज़ खुले तो तबाही हुई है और कुछ राज़ ऐसे हैं जिनके बारे में चर्चा होती ही रही है मगर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया क्योंकि राज़ खुल जाएँ तो फिर शोधकर्ता बेचारे क्या करेंगे ? 

ऐसे बहुत से किस्से हैं जो आज भी ‘राज़’ ही हैं | सबसे बड़ा किस्सा है UFO का यानी Unidentified Flying Objects. उड़न-तश्तरी…यह शब्द सभी ने सुना है | ये UFO आखिर क्या बला है ? यूं तो बहुत सी बातें UFO के बारे में कही जाती हैं, किन्तु आज तक इनका अस्तित्व कोई नहीं जान पाया है | अजीबो गरीब अलग अलग प्लेनेट से आने वाली, फ्लाइंग सॉसर सा इसका आकार, कुछ और भी अलग डिजाईन वाली, ये अनजानी सी वस्तुएं सभी के लिए आश्चर्य का कारण हैं | 

कोई कहता है एलियंस होते हैं जो इन UFO में आते हैं, मगर कहाँ से आते हैं इस बारे में कई कहानियां हैं जो सबने सुनी या पढ़ी हैं |  यह अत्यंत रोचक विषय है | कहीं किसी दूर दराज इलाके में अगर एक सामान्य से बड़ा गढ्ढा दिख जाए और आस पास की घास फूस जली हुई हो, तो बन गया UFO का जबरदस्त चर्चा वाला टॉपिक | मंगल गृह के विषय में कई बार कहानियां और फिल्में बनीं हैं जिनमें वहां के प्राणी धरती पर आकर तबाही मचाते हैं या फिर धरतीवासियों से संपर्क साधने की कोशिश करते हैं | इन प्राणियों यानी एलियंस को मनुष्य का दोस्त होने का खिताब भी दिया गया है | कुल मिलाकर बात यह है कि इनके विमान बड़े ही अजीब और जबरदस्त टेक्नोलॉजी वाले बताये गए हैं | यही विमान UFO के नाम से जग में प्रसिद्द हो चले हैं | वैज्ञानिकों में से कुछ मानते हैं कि UFO एक वास्तविकता हैं | कुछ का कहना है कि दृष्टिभ्रम है | अब असलियत क्या है यह बात आज भी राज़ है | इस राज़ पर से पर्दा उठाने के लिए कई लोगों ने अपनी जानें गंवाई हैं | 

एक रूसी तथ्य के अनुसार करीब चालीस पायलट्स ने UFO का सामना किया है | जब उन पायलट्स ने UFO का पीछा करके उनका राज़ जानने की कोशिश करी, तो कुछ पायलट्स संदिग्ध रूप से गायब हो गए और कुछ के प्लेन क्रेश हो गए | कुछ स्थानों पर राडार के द्वारा UFO का पता करने की भी कोशिश करी गई | राडार के द्वारा अजीब तरह की कोड भाषा में सन्देश प्राप्त हुए | इसके आधार पर माना गया कि UFO का अस्तित्व तो है किन्तु ज्यादा जानकारी के अभाव में बात राज़ ही रही | साबित करना संभव ही नहीं हुआ कि ऐसा कुछ है जो इंसान की पहुँच से बहुत दूर है किन्तु धरती के अलावा भी किसी और गृह पर जीवन है यह बात स्थापित कर दी गई | आज भी माना जाता है कि UFO के बारे में जानकारी हासिल करी जा सकती है और अब भी कई वैज्ञानिक इस बारे में पता करने लगे हुए हैं | ऐसा भी कहा गया है कि ये अजीबो गरीब उड़ने वाले विमान इंसान के लिए उपहार भी छोड़ गए, कुछ अपने गृह की वस्तुएं छोड़ गए जिससे कि धरती के लोगों को विशवास हो जाए कि कहीं और भी जीवन है | 

क्या UFO यानी उड़न-तश्तरियां वास्तव में होती हैं ? आपका क्या कहना है? क्या आप मानते हैं UFO को?

#one2all #UFO #flyingsaucers #secretsofUFO #aliens 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *