शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे अखरोट खाना पसंद न हों। उसे इसके लाभदायक गुणों के बारे में पता नहीं होगा। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसमें कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। इसके दैनिक सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियों से लड़ने की भी क्षमता शरीर में पैदा हो जाती है। साथ ही साथ मेटाबोलिज्म भी दुरूस्त रहता है। इसे प्रतिदिन खाने से ऊर्जा का स्तर भी बना रहता है। कई लोग तो अखरोट को ब्रेन फूड कहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इसके सेवन से उनके दिमाग को ऊर्जा मिलती है। याद्दाश्त कम होने की स्थिति में भी अखरोट का सेवन लाभकारी होता है।
१. वजन घटाने में सहायक: अखरोट के सेवन से शरीर का वजन घटाने में सहायता मिलती है। जो लड़कियां या लड़के अपना वजन घटाना चाहते हैं उन्हे नियमित रूप से अखरोट का सेवन करना चाहिए।
२. अच्छी नींद दिलाएं: जानकर आपको आश्चर्य तो हो ही रहा होगा, लेकिन यह बात सच है कि अखरोट के सेवन से शरीर को रिलैक्स मिल जाता है और अच्छी नींद आती है।
३. दिल के लिए अच्छा: अखरोट का सेवन करने से दिल दुरूस्त रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो दिल को दुरूस्त बनाएं रखते हैं।
४. डायबटीज: अगर आप मधुमेह से ग्रसित है तो अखरोट का सेवन लाभकारी होता है। नियमित रूप से सेवन करने से आप मधुमेह से बच भी सकते हैं। अखरोट से डायबटीज 2 में आराम मिलता है।
५. स्पर्म के लिए: जो पुरूष पिता बनने की इच्छा रखते हैं उनके लिए अखरोट काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है।
६. ब्रेन फूड: अखरोट का नियमित रूप से सेवन, दिमाग को तेज बनाता है इसीलिए इसे ब्रेन फूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई होने ही वजह से यह दिमाग को शॉर्प और हेल्दी बनाएं रखता है।
७. पेट के कैंसर में: अखरोट का सेवन, पेट के कैंसर की जटिलताओं में लाभकारी होता है। इसके सेवन से होने वाली पीड़ा में कमी आती है और कमजोरी भी नहीं आती है।
८. लम्बे जीवन के लिए: सुखद लम्बे जीवन के लिए अखरोट का सेवन अच्छा रहता है। इसक नियमित सेवन से जीवनकाल बढ़ता है और आपका जीवन ऊर्जा से भरपूर रहता है।
९. गर्भावस्था के दौरान: गर्भवती महिलाओं के शरीर के लिए अखरोट का सेवन सबसे ज्यादा लाभप्रद होता है। इसके सेवन से भ्रूण में पलने वाले बच्चे को एलर्जी नहीं होती है और उसकी ग्रोथ के लिए आवश्यक तत्व भी मिल जाते हैं।
१०. तनाव स्तर घटाएं: हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चला है कि अखरोट के सेवन से तनाव का स्तर घट जाता है। इसके सेवन से ब्लड़ प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती रहती है।